वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ ने 58 दिनों के आंदोलन के बाद 2 मार्च से काम पर वापस लौटने का निर्णय लेते हुए जिले के विभिन्न स्कूलों में रसोइयों ने दोबारा अपनी ड्यूटी संभाल ली है। रसोइया संघ के जिला अध्यक्ष सगराम मरकाम ने आज शनिवार शाम 4:30 बजे एनसीसी मैदान में आयोजित बैठक के दौरान इसकी पुष्टि की है।