कानपुर: 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री CSA के मैदान में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, डीएम, सांसद और अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री 24अप्रैल को कानपुर दौरे पर आ सकते हैं। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मोदी करीब 3 घंटे तक शहर में रुकेंगे। मंगलवार 4बजे सांसद देवेंद्र सिंह भोले,रमेश अवस्थी,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,डीएम, पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया