69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत भारोतोलन 19 वर्षीय छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के लिए चयन परीक्षण शिविर का उद्घाटन रविवार को शहीद तेजवीर सिंह राउमावि डोकवा तह. राजगढ़ (चूरू) में आयोजित किया गया। इसमें चयनित छात्र-छात्राएं 4 जनवरी 2026 को छात्रपति संभागी नगर (महाराष्ट्र) के लिए खाना होंगे। उपजिला शिक्षा अधिकारी बुन्देला ने अध्यक्षता की।