पन्ना: नए साल में नगर में पुलिस व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, टीआई ने दी जानकारी, देश-विदेश से पर्यटकों के आने की उम्मीद
Panna, Panna | Dec 26, 2024 कुछ ही दिन में नया वर्ष आने वाला है। पन्ना मंदिरो की नगरी होने की वजह से एवं यहां पन्ना टाइगर रिजर्व सहित कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल है जहां अपना नया वर्ष सिलिब्रेट करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते है। वही क्रिसमस के बाद अब पर्यटकों का आना शुरू भी हो गया है। इसी के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद है।