दुमका: रामगढ़ चाकूबाजी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, 15 जनवरी को हुई थी वारदात
जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है.इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.घटना में एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि एक किशोर और एक किशोरी घायल हुए थे.