झांसी: झांसी पुलिस को चुनौती, ओरछा गेट में दिनदहाड़े चल रहा अवैध गांजे का कारोबार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
झांसी के ओरछा गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास इन दिनों कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खबर है कि बल्ले नामक एक युवक बिना किसी खौफ के टमटम गाड़ी में अवैध गांजे का काला कारोबार कर रहा है। हद तो तब हो गई जब दिनदहाड़े बेचे जा रहे इस नशे का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार रात 10 बजे सामने आये वीडियो में साफ़ दिख रहा है।