मेरठ: मेरठ के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के मालिक के घर छापा, जाग्रति विहार में भारी फोर्स के साथ पहुंची टीमें
Meerut, Meerut | Feb 12, 2025 मेरठ में जाग्रति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के मालिक महेंद्र सैनी के यहां टीम ने छापेमारी की है। बुधवार की सुबह सुबह टीमें यहां पहुंची हैं। महेंद्र सैनी के स्कूल व उनके कीर्ति पैलेस स्थित घरों पर यह रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह सैनी रिटायर दरोगा है। उनके यहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी हुई है।