मेरठ: जागृति विहार में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा टीम ने किया छापा, भ्रूण की लिंग जांच करते डॉक्टर और 3 दलाल अरेस्ट
Meerut, Meerut | Feb 11, 2025 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार में ग्लोब्ल डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। टीम ने मौके से अस्पताल संचालिका महिला डॉक्टर छवि बंसल सहित 3 दलालों को अरेस्ट किया है। जो भ्रूण लिंग जांच का अवैध काम कर रहे थे। टीम को लंबे समय से यहां गर्भस्थ शिशु के लिंग जांच की शिकायत मिल रही थी।