मेरठ: किसान ने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह का प्रयास किया, भूमि माफियाओं से चल रहा है जमीन का विवाद
Meerut, Meerut | Feb 11, 2025 मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव रिटोली के किसान प्रेमचंद ने अपने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह का प्रयास किया। किसान ने खुद और अपने परिवार पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बचा लिया।