फिरोज़ाबाद: सांथी रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति द्वार पर बाबा साहब की फोटो से पहले सपा सुप्रीमो की फोटो लगाने पर दलितों ने किया विरोध
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांथी रोड स्थिति बने अम्बेडकर स्मृति द्वार पर बाबा साहब की फोटो से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की फोटो लगाने से दलित समाज के विरोध किया है। इस दौरान सपा विधायक मुकेश वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया है।