फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना पुलिस ने बबलू हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना उत्तर पुलिस ने बबलू उर्फ बल्लू हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी संजय उर्फ संजू उर्फ नसीरा (28) निवासी संतोष नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बम्बा चौराहा ठेके के पास से पकड़ा। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने वार्ता कर मीडिया को शनिवार दोपहर दो बजे क़रीबन जानकारी दी। बोले पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है।