मांद गांव में एडवांस रकम लेकर ईंट भट्ठा मजदूर भागा, भट्ठा मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
मांद गांव के ईटा भट्ठा मालिक अजय प्रजापति ने पुरैनिया निवासी मजदूर नारायण कोल को मजदूरी के लिए 30 हजार एडवांस दिया था । नारायण ईटा भट्ठा में काम करने की बजाय छत्तीसगढ़ भाग गया । नारायण अब न तो मजदूरी कर रहा है और न ही एडवांस रकम वापस कर रहा है । रविवार सुबह 1130 बजे भट्ठा मालिक अजय ने मजदूर नारायण कोल के खिलाफ कोलगवां थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है ।