सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के घाट रोड स्थित गोपाल रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली का पोल सहित ट्रांसफॉर्मर अचानक एक निजी मकान पर गिर गया। घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रांसफॉर्मर नीचे खड़े एक मैजिक वाहन के डाले पर फंस गया, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर और पोल काफी पुराने थे