उज्जैन शहर: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई सुविधा, भीड़ में आई कमी
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन के मुख्य गेट के पास लोहे की चादर और शामियाने की व्यवस्था की है। इससे यात्री अब बारिश और तेज धूप से सुरक्षित रह सकते हैं। यह व्यवस्था खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है जो भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद ट्रेन का इंतजार करते हैं|