शनिवार अपराह्न 3 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हलसी थाना से संबद्ध तरहारी पिकेट की पुलिस ने सिकंदरा जाने वाली सड़क में मैहर ढाबा के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया है.पुलिस ने जमुई जिला के खरासारी गांव के रहने वाले उधरदेव सिंह के पुत्र ट्रैक्टर चालक नंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे कोर्ट में पेश किया गया.