भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रैगवा निवासी रिंकू बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मावर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।