आजमगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता उषा जायसवाल पूर्व चेयरमैन लालगंज ने की । सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का परिचय कराया गया एवं उनका तिलक और बैज लगाकर तथा अंग वस्त्र में देकर सम्मानित किया गया ।