बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली में बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की युवक ने गुरुवार समय लगभग रात के 9:30 बजे जिला अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया पूर्व प्रधान मंजूर उसका भाई गुड्डू और उस्मान पाशा ने उधार के पैसे मांगने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पूर्व में भी मंजूर प्रधान कई लोगों पर फायरिंग कर चुका है वहीं पूर्व प्रधान मंजूर हिस्ट्री सीटर भी है।