राजातालाब: निवेश के नाम पर जालसाजों ने की ₹17 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस मामले की कर रही जांच
वाराणसी।के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी विशाल नामक युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। जालसाजों ने एक ऐप के माध्यम से निवेश का झांसा देकर एक महीने के भीतर उसके खाते से 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने शनिवार सुबह 11 बजे मिर्जामुराद थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है।