देहरादून: भारी बस्तों से बच्चों को मिलेगी राहत, नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री ने बैठक में दिए निर्देश
उत्तराखंड के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब भारी बस्ते से निजात मिलेगी। शिक्षा विभाग ने बस्ते का वजन तय करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए निर्धारित सीमा से अधिक वजन होने पर संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई होगी। नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों का अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द किया जा सकता है।