देहरादून: आपदा प्रबंधन ने आपदा नुकसान के लिए केंद्र से मांगा 5000 करोड़ से अधिक का आर्थिक पैकेज
आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से साढ़े पांच हजार करोड़ से अधिक विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में भारत सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेजा है।