शिमला शहरी: 13 अक्टूबर को स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का रिज पर अनावरण होगा, प्रियंका वाड्रा सहित अन्य नेता रहेंगे मौजूद
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्टूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा।जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।