मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों में रोजू व असलम पुत्रगण मुतिन उर्फ मशीन, नौशाद उर्फ राजू पुत्र फोटो निवासीगण शाहपुर चौसा एवं करन पासी पुत्र पप्पू पासी निवासी इंदरपुर हजारीपुर के हैं।