मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹100 प्रति वाहन लेने और नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विंध्याचल में श्रद्धालु से वाहन पार्किंग के नाम पर ₹100 प्रति वाहन लेने और नोंकझोंक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे वायरल हो गया। वायरल वीडियो में श्रद्धालु पर्ची मांग रहा है। लेकिन पार्किंग संचालक पर्ची देने से इनकार कर रहा है। मजे की बात तो यह है कि इस घटना के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद है।