सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी सहित कई इलाकों में मंगलवार की देर शाम कोहरा छा गया। मंगलवार रात 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोहरे का आलम यह था कि कुछ देर तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। वही चौथ का व्रत होने के कारण महिलाओं को भी चांद देखने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।वहीं क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।