बूंदी: पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने किसानों के समर्थन में हुए आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोगों का जताया आभार
Bundi, Bundi | Feb 29, 2024 बुधवार को पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंडोली नेनवा से लोग शामिल हुए। विधायक अशोक चांदना ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन का आज आभार जताया है।