श्योपुर। शहर में श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन बुधवार को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया है। सब्जी मंडी स्थित पारखजी के बाग में श्रीनाथ जी के मंदिर से दो सैकड़ा कलशो को धारण कर महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ शहर में कलश यात्रा निकाली।