जिले में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। घने काले बादलों की घिरावट के साथ तेज मेघगर्जन हुई और कई दौर में झमाझम बारिश दर्ज की गई। दोपहर बाद भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से ठंड में इजाफा हो गया, जिसका असर जनजीवन पर साफ नजर आया।