गुठनी: चिताखाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की हुई मौत
Guthani, Siwan | Mar 20, 2024 चिताखाल गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। वहीं चिताखाल गांव निवासी पशुपालक कृष्णा तिवारी ने बताया कि सुबह गाय को चारा खिला रहा था। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें गाय की मौत हो गई। इस संबंध में सीओ विकास कुमार ने बताया कि अभीतक पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नही मिला है।