पाकुड़: गोचर जमीन पर अवैध निर्माण,सुरेश अग्रवाल बोले—जिला प्रशासन करे कार्रवाई, वरना जाएंगे हाईकोर्ट #pakur #jharkhand #court
Pakaur, Pakur | Nov 19, 2025 पाकुड़ प्रखंड के चाँचकी उर्फ रघुनंदनपुर पंचायत में नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर गंभीर अनियमितता।ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल का कहना है कि केंद्र का निर्माण स्वीकृत परती जमीन पर नहीं, बल्कि गोचर भूमि पर कर दिया गया। यह वही जमीन है जहां साल के बारहों महीने जलजमाव रहता है, जिसके कारण यह आंगनबाड़ी केंद्र आज तक खुल ही नहीं पाया।