करतला: रजगामार क्षेत्र में दिखा हरे रंग का सांप, Bamboo Pit Viper, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- ऐसा सांप पहली बार देखा
Kartala, Korba | Sep 29, 2025 जंगल से लगे राजगामार क्षेत्र में सोमवार की सुबह दस बजे उस समय लोग हक्के बक्के रह गए जब उन्होंने खपरे के घर में एक जगह हरे रंग का सांप दिखाई दिया, जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी पर जहरीला होने की संभावना से लोगों ने उसको छेड़ने की कोशिश नहीं किया और उसकी जानकारी रेस्क्यु टीम को देना ज्यादा बेहतर समझा जिसके बाद इसकी जानकारी सर्प मित्रों को दी गई.