चांदवा: लोहरसी में बिजली का4-5 खंभा गिरा, दर्जनों घरों में 3 दिनों से बिजली गुल
चंदवा। प्रखंड के माल्हन पंचायत अंतर्गत के लोहरसी बाजार टांड के समीप लगे ट्रांसफॉमर के पास बिजली का 4-5 खम्भा बीते शनिवार को हल्की बारिश व तूफान में गिर गया। जिसके बाद ही लोहरसी बाजार टांड समेत आसपास के दर्जनों घर अंधेरे में डूब गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल गिरने के बाद इसकी सूचना देने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों के सम्पर्क किया था ।