मड़िहान: संत नगर के कचरिया गांव के पास बाइक पर सवार दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की हुई मौत, कार सवार फरार
रजगढ़वा निवासी आकाश कोल 20 वर्ष अपने पड़ोसी संदीप कोल 19 वर्ष के साथ सोमवार की दोपहर कचरिया गांव की दुकान से सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर परिजनों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को लालगंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया। रात 10:00 बजे आकाश की मौत हो गई।