अमानगंज: पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन छत का गिरा स्लैब, दो से ज्यादा की हुई मौत व कई मजदूर हुए घायल
Amanganj, Panna | Jan 30, 2025 पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई मजदूरों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। कंपनी के मीडिया प्रभारी संदीप त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक मौत के आंकड़ों की जानकारी नहीं।