अमानगंज: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पन्ना अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा
Amanganj, Panna | Jan 28, 2025 पन्ना जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी रोहित वंशकार को विशेष न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास और 7,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। घटना 1 अप्रैल 2023 की है, जब नाबालिग स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली और नहीं लौटी।