गोड्डा: ललमटिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से घायल व्यक्ति की हुई पहचान, परिजन पहुँचे सदर अस्पताल
Godda, Godda | Sep 22, 2025 रविवार की रात ललमटिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दिया गया। एम्बुलेंस से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार की सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया तब पता चला कि उसका घर भागलपुर जिला के सबौर पड़ता है। जानकारी के बाद परिजन पहुँच गए। शाम में डॉक्टर ने बताया स्थिति ठीक है।