आरा: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बाजार पर मंगलवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Feb 20, 2024 भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बाजार पर मंगलवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी अजय सिंह की 40 वर्षीया पत्नी बबीता देवी है।