मेरठ: जेलचुंगी पर जेल में कैदी से मिलाई कर वापस लौट रहे कार सवार व्यक्ति पर हमला,कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग पथराव
Meerut, Meerut | Mar 14, 2024 मेडिकल थाना क्षेत्र के जेलचुंगी पर जेल में कैदी से मिलाई कर वापस लौट रहे मुकुल राणा नाम के युवक पर आधा दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और जमकर कार पर पथराव किया इस हमले में मुकुल राणा बालबाल बच गए।वही आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गए।मुकुल राणा ने आधा दर्जन लोगों को।नामज़द करते हुए मेडिकल पुलिस को तहरीर दी है ।