चायल: चायल क्षेत्र में दीपावली की धूम, देर रात तक पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़, जगह-जगह पुलिस तैनात रही
जनपद कौशांबी के चायल तहसील क्षेत्र में दीपावली का पर्व सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर रात 11 बजे तक पटाखा बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया, जबकि माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत हुई।