थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार के ईनामिया अभियुक्त (शातिर गो-तस्कर) को गिरफ्तार किया है। कब्जे से मोटर साइकिल व 40 हजार रूपये नगद बरामद किया है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था।