बिल्सी: सूरजपुर गांव के ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे की मांग करते हुए किया विरोध प्रदर्शन
Bilsi, Budaun | Jan 29, 2026 बिल्सी तहसील क्षेत्र के सूरजपुर गांव के ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया रात्रि के वक्त छुट्टा पशुओं ने उनकी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया, जिससे किसान बेहद परेशान है।