बाली जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के कोठार-वरावल के बीच रोटेला पहाड़ी पर एक कुत्ते ने 10 सेकंड तक चले संघर्ष में तेंदुए के हमले से अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना जब टूरिस्टों की एक जिप्सी रोटेला पहाड़ी के पास घूम रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने वहां खड़े कुत्ते पर हमला कर दिया कुत्ते ने भागकर जान बचाई