किस्को: जोबांग थाना क्षेत्र में बॉक्साइट से लदा अनियंत्रित ट्रक गिरा, चालक बाल-बाल बचा, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत पाखर रिचूघुटा मुख्य सड़क पर देवदरिया खैराडीह के समीप शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक बॉक्साइट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पाखर से बॉक्साइट लोड कर रिचूघुटा में अनलोडिंग के लिए जा र