फारबिसगंज: बीसीसीआई फारबिसगंज ने वकील इलेवन को हराया, सिमरबनी ने फारबिसगंज को हराया
फारबिसगंज के ऐतिहासिक काली पूजा मेला मैदान में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद यादव के स्मृति में आयोजित कांसम कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच बीसीसीआई फारबिसगंज बनाम वकील इलेवन के बीच व तीसरा लीग मैच सिमरबनी बनाम फारबिसगंज के बीच शुक्रवार को शाम 5 बजे तक खेला गया.