मड़ावरा: सेमरखेड़ा में चने का होला खाने गए एक ग्रामीण का विवाद के दौरान पड़ोसी ने दांतों से कान काटकर किया अलग
सेमरखेड़ा में शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक ग्रामीण का पड़ोसी व्यक्ति ने दांतों से कान काटकर अलग कर दिया। बताया गया है कि पीड़ित ग्रामीण अपने छोटे भाई के साथ पड़ोसी व्यक्ति के खेत पर चने का होला खाने गया था जब चने का होला कहा रहे थे तभी पीड़ित के छोटे भाई से पड़ोसी व्यक्ति का विवाद हो गया जिसे बचाने पहुँचे पीड़ित ग्रामीण का पड़ोसी व्यक्ति ने दांतों से कान काट लिया।