केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बुधवार को बड़ेराजपुर में विधायक ट्रॉफी अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया विधायक की पहल पर यह विधायक ट्रॉफी अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 19 ग्राम पंचायत की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले रही है। महिलाओं के बीच कबड्डी खो खो रस्सा कसी, मटका फोड़, मटका दौड़,जलेबी गुलाब जामुन खेल,विभिन्न खेल होंगे।