उज्जैन शहर: श्रावण भादौ महीने में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कब होगी भस्मार्ती और कब तक बदला रहेगा समय जानिए।
श्रावण महीने की शुरुवात 22 जुलाई से हो रही है इसके बाद भादौ महीना रहेगा दोनों ही महीनों में बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुँचते है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति ने बताया 02 सितम्बर भादौ महीने तक भगवान के मंदिर में पट खुलने का समय अल सुबह तड़के 3 बजे होगा और सोमवार को तड़के 02:30 बजे। भस्मार्ती हर रोज 3 बजे से 5 बजे तक होगी।