उज्जैन शहर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कृष्ण भगवान की शिक्षस्थली सांदीपनि आश्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
गुरु पूर्णिमा पर गुरु सान्द्पिनी के आश्रम का विशेष महत्त्व है। इसी स्थान पर गुरु संदीपनी से भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा जी शिक्षा गृहण करने आए थे। इनके दर्शन करने से श्रधालुओ और बच्चों को लाभ मिलता है । श्री कृष्ण ने गुरु संदीपनि जी से 64 दिन मे 64 विद्या और 16 दिन मे 16 कलाओं का ज्ञान यंही से प्राप्त किया था।