धार: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पीथमपुर में ESIC अस्पताल के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Dhar, Dhar | Oct 29, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीसी के माध्यम से धार जिले के पीथमपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का शिलान्यास किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।