धार: जिले के 2 लाख 21 हजार से अधिक किसानों को मिली सीएम किसान कल्याण योजना की दूसरी किश्त, कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम
Dhar, Dhar | Oct 29, 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त का वितरण धार जिले के 2 लाख 21 हजार 162 किसानों को 44 करोड़ 23 लाख 24 हजार रुपए की राशि का अंतरण मंदसौर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली किया। धार में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा शामिल हुए।